प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए वर्ष 2018 में अपनी जमीन बेचकर एक करोड़ रुपये दान देने वाले शहर की सियाराम कॉलोनी में रहने वाले संघ के नेता रहे 78 वर्षीय सियाराम उमरवैश्य का निधन लखनऊ की एसजीपीजीआई में हुआ। उनके निधन पर कई नेताओं ने संवेदना प्रकट की है। दरअसल, सियाराम ने राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आने से पहले ही अक्तूबर 2018 में अपनी 16 बिस्वा जमीन बेच दी थी। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों से करीब 15 लाख रुपये उधार लेकर कुल एक करोड़ रुपये की धनराशि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत को सौंपी थी। सियाराम उमरवैश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक समर्पित और निष्ठावान स्वयंसेवक थे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सबसे पहले और इतनी बड़ी राशि...