प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर खास की जनता की ताकत से ही प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत जनाधार देने में संघर्ष को संबल मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष की इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाते हुए रामपुर खास को मान और सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। यह बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने शनिवार को पहली बार रामपुर खास आगमन पर स्वागत सभा में कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारों से आम जनता का विश्वास बिल्कुल नहीं रह गया है। कहा कि आपकी बेटी हूं और बेटी ही रहूंगी। यह भी पढ़ें- 2027 में बनेगी इंडिया-गठबंधन की सरकार, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मोना का दावा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद भी रामपुर खास से पारिवारिक रिश्ता पहले जैसा ही...