प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा। इलाके के पूरे भैया गांव में बुधवार रात बारिश के दौरान देवराज शुक्ल के मकान पर महुआ का एक पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अंदर सो रहे परिवार के सभी लोग बाल-बाल बच गए। उधर किशुनगंज-चिलबिला मार्ग पर मंदाह गांव के पास गुरुवार सुबह बबूल का पेड़ सड़क के आरपार गिरने से आवागमन बाधित हो गया। इसके चलते शहर की ओर आ रहे लोगों को गांव के कीचड़ से होकर आना पड़ा। बसें रखहा बाजार से गुजरीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...