प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में मंगलवार रात बारिश के दौरान चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर में बाहर बरामदे में सो रहे युवक का मोबाइल और रुपये चोर उठा ले गए। कुछ दूर पर दूसरे घर में घुसे चोरों ने महिला का मंगलसूत्र खींचने का प्रयास किया। महिला की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो चोर चप्पल छोड़ कर भाग निकले। नगर पंचायत अंतू के अठगंवा मिश्रान वार्ड (कपासी) में शहीद सीपी शुक्ला गेट के समीप के निवासी शिवओम तिवारी मंगलवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। वह अपने सिरहाने पर मोबाइल और 500 रुपये रखे हुए थे। चोर उसे चुरा ले गए। करीब एक किलोमीटर दूर बहेरा गांव में चोर विपिन गौतम के घर में घुस गए। उस समय सभी सदस्य सो रहे थे। आगे छप्पर में उनकी भाभी शीला देवी सो रही थी। शीला के गले का मंगलसू...