प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। विद्यालय परिसर में लगे नीम के पेड़ रातोंरात वन माफिया काटकर उठा ले गए। सुबह स्कूल खोलने पहुंचे शिक्षकों ने देखा तो हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों के साथ ही पुलिस और वन विभाग को भी तहरीर दी है। महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में नीम के पेड़ थे। जिसकी छाया में गर्मी में बच्चे खेलते थे। उन पेड़ों पर लकड़ी माफिया की नजर लगी थी। रविवार को विद्यालय बंद होने से रातों रात पेड़ काटकर उठा ले गए। सोमवार सुबह स्कूल पहुंचे इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार विद्यालय परिसर से पेड़ गायब देख अवाक रह गए। उन्होंने पुलिस और वन विभाग तो तहरीर दी है। बीईओ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है, कार्रवाई का भरोसा दिया गया ह...