प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जिले में एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर महर्षि दयानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव जय प्रकाश मिश्र एडवोकेट ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. मोनिका सिंह से मुलाकात कर पत्र सौंपा और इस मुद्दे पर चर्चा की। उच्च शिक्षा निदेशक ने शैक्षणिक दृष्टिकोण से प्रतापगढ़ जिले में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास को लेकर निदेशालय के स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...