प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। एक संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर राजकीय अक्षम विद्यालय के बच्चों को उपहार बांटे। कार्यक्रम में जूनियर बार के उपाध्यक्ष रिजवान, लुकमान, शादाब आलम, मोहम्मद हुजैफ आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर शहर के बाबागंज स्थित एक होटल में संगोष्ठी के आयोजन में साहित्यकार नियाज हसन के जन्मदिन पर अन्य कवियों ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया। इस दौरान अखिल नारायण सिंह, अनिल प्रताप त्रिपाठी, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धमेंद्र सरोज, मुन्ना सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सेवा दिवस पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को दिया उपहार

हि...