Pratapgarh Kunda News: राजा भैया से मिलने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री संजय
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मिलने उनकी बेंती कोठी में सोमवार को बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय सिंह पहुंचे। संजय सिंह ने करीब तीन घंटे तक राजा भैया से मुलाकात कर विभिन्न राजनैतिक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, पंकज सिंह, विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.