Pratapgarh Kunda News: रंजिश में युवती को पीटा, पांच पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के सरैंया प्रवेशपुर गांव निवासी मीना देवी पत्नी कंधई ने पुलिस को तहरीर दी कि 24 जुलाई की रात करीब 9 बजे उसकी बेटी सीता पानी भरकर घर जा रही थी। तभी रंजिश में गांव के कुछ लोग उसे गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। मीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने महीपत, रानी देवी, अन्नू, तन्नू, मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.