Pratapgarh Kunda News: रंजिश में युवक पर हमला, दो लोगों पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम,हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर क्षेत्र के वशीरपुर गांव निवासी निवासी मनीष रजक पुत्र जीतलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 12बजे बिजली कट जाने के कारण वह अपने घर के बगल स्थित खेत में टहल रहा था। इसी दौरान रंजिश को लेकर पड़ोसी मोहित रजक गाली-गलौच करने लगा। मनीष ने जब विरोध किया, तो मोहित ने पास में पड़े डंडे से उस पर हमला कर दिया। मनीष का सिर फट गया। पीड़ित के चीखने पर जब उसका भाई बचाव के लिए दौड़कर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीपपुर विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि की रंजिश में युवक से मारपीट की गई है, मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रंजिश के चलते मारपीट के आरोप में दो के खिलाफ केस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.