प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के भदसिव गांव निवासी संतराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 अगस्त की शाम करीब सात बजे उनके बेटे सौरभ और भांजे से कुछ लोगों की कहासुनी हो गई। उसी मामले को लेकर वे लोग दोनों को गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपी लाठी से पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। घायलों को सीएचसी ले जाकर इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित संतराम की तहरीर पर पुलिस ने माता प्रसाद, मिथुन, विपिन, आशा देवी पत्नी माता प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...