Pratapgarh Kunda News: रंजिश में पड़ोसियों ने युवक को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। थाना क्षेत्र के नेवढ़िया वार्ड निवासी विनोद कुमार राय की पड़ोसी निर्भय से रंजिश चल रही है। आरोप है कि 27 जुलाई की रात निर्भय अपने परिवार के लोगों के साथ उसके घर पर पहुंचकर गाली देने लगा। विनोद ने विरोध किया तो आरोपी विनोद पर हमलावर हो गए। विनोद भागा तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घर में रखे सामान में तोड़फोड़ की। विनोद पर पत्थर फेंकने से उसका दांत टूट गया। पीड़ित ने मामले में निर्भय, राजू और कामता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.