प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के पयागपुर औरिस्ता गांव में होली पर कहासुनी की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पयागपुर औरिस्ता निवासी सत्यम पटेल ने तहरीर में बताया कि बीते मार्च में होली के दिन गांव के ही अभिषेक मौर्य और शनि से उनकी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर बीते बुधवार को जब सत्यम अपने मुर्गी फार्म जा रहा था, तभी अभिषेक मौर्य और शनि ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। उनके साथ मारपीट की। जिससे उन्हें चोटें आईं। मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। इसके बाद रविवार देर रात करीब 8 बजे आरोपियों ने एक बार फिर उ...