प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। जौनपुर के सुजानगंज थाना अंतर्गत केवटली गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह बंधवा बाजार स्थित अपनी भूमि पर निर्माण कर गाटर पटिया की दुकान चलाता है। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने दुकान के पीछे गया तो उसकी भूमि पर जो तालाबी भूमि से सटी है। उस पर पड़ोस के कुछ लोग गोबर फेंक कर कब्जा कर रहे थे। उसने जब विरोध किया तो विपक्षियों ने उसे मारा पीटा। जिससे उसे काफी चोटें आईं। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...