Pratapgarh Kunda News: रंजिशन युवक को पीटा, चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां थानाक्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव निवासी भोले के 30 वर्षीय बेटे सोमनाथ सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक जुलाई की रात करीब नौ बजे गांव के कुछ लोग उसके दरवाजे आ गए। रंजिशन गालियां देते हुए उसे मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित सोमनाथ की तहरीर पर पुलिस ने अशोक कुमार सरोज, हरीलाल, अजय कुमार, विजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.