प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने, धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पीड़िता की तहरीर के अनुसार 15 जुलाई को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव का सलमान उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर उसकी मां पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी लगातार व्हाट्सएप और अन्य मोबाइल नंबरों से फोन कर युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने 18 जुलाई को भी धमकी दे...