प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 13 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। अपने कमरे में युवती ने फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ी तो उसे नीचे उतारा और सीएचसी ले गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुर महेशपुर गांव निवासी राकेश कुमार पटेल की 19 वर्षीय बेटी आंचल पटेल सोमवार रात करीब 10 बजे अपने कमरे में गई। वहां उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन उधर गए तो उसको फंदे पर लटका देख अवाक रह गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और सीएचसी संग्रामगढ़ लाए। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की मां शांति देवी, भाई विशाल...