Pratapgarh Kunda News: युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरेशीतल सिंह दर्रा गांव में रविवार शाम घर में अकेली मौजूद युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। बाजार से लौटी मां ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरेशीतल सिंह दर्रा गांव निवासी शब्बीर उर्फ बीरे की 20 वर्षीय बेटी मुस्कान रविवार शाम करीब सात बजे घर में अकेली थी। उसकी मां रूबीना सांगीपुर बाजार सरसों की पेराई करने गई थी, जबकि भाई गाय चराने गया था। मां बाजार से लौटी और कमरे में गई तो बेटी को फंदे से लटकी देखकर चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही सांगीपुर बाजार में कपड़ों की सिलाई करने वाला पिता शब्बीर घर पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.