प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। पिता के घर से बेदखल करने के बाद युवक एक युवती संग लखनऊ में रहता था। तीन दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो उसने युवती को पीटा तो उसने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी। इसके बाद वह घर से भाग निकला। युवक का शव कुंडा इलाके में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर आशिक के जंगल में सोमवार को दोपहर बाद चरवाहों ने गांव के जुबैर को पेड़ पर एक युवक का शव लटकने की खबर दी। जुबैर ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव सफेद रंग के गमछे से लटका मिला, पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। मृतक के पास से शराब को दो पाउच, पानी की बोतल, एक जोड़ी शर्ट जींस, पैट में बेल्ट, मोबाइल, पैसे, चार्जर, गुटका, चाबी, नमकीन का पैकेट मिला। उसके पास से मिले आधार...