प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के हरखीपुर गांव निवासी कल्पना देवी पुत्री राम आसरे पाल ने पुलिस को तहरीर दी कि चार अगस्त को 3:30 बजे गड़रियन का पुरवा गांव निवासी कुछ लोग उसके घर पहुंचे। उसे तथा उसके परिजनों को गालियां देने लगे, बोले अभी थाने में 20 हजार रुपये देकर आया हूं तुम्हारे हाथ-पैर तोड़ दूंगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता कल्पना देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में राम सुमेर पाल उर्फ ठाकुर, गोविन्द पटेल और जितेन्द्र उर्फ तिलकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...