प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। सदहा में शनिवार शाम एक युवती अचानक अचेत होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई थी। घर के सामने खड़े सत्यम तिवारी और अभिषेक ने गड्ढे में कूदकर युवती को बचा लिया था। पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल भेजा गया था। इसके बाद चौकी इंचार्ज अतुल यादव ने युवती के इलाज के दौरान महिला आरक्षियों को अस्पताल में तैनात कर जांच शुरू की। उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया पर उसकी फोटो साझाकर लोगों से अपील कराई। सुबह करीब आठ बजे उसका भाई लक्ष्मण वर्मा पट्टी के सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यह भी पढ़ें- 'बाय-बाय, पापा'; फोन करके बोली और चिनाब नदी में कूद गई बेटी युवती की पहचान सपना वर्मा के रूप में हुई जो दफ़रा निवासी छंगू की बेटी है। उसकी बहन को सीएचसी ...