प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: ब्यूटी पार्लर का दुकान बंद कर ई-रिक्शा से घर जा रही युवती को मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया है। कुंडा कोतवाली के शीतलपुर रैयापुर गांव निवासी आलोक कुमार श्रीवास्तव की बेटी मान्या श्रीवास्तव का कुंडा में ब्यूटी पार्लर है। तीन अगस्त को वह दुकान बंद कर ई-रिक्शा से घर जा रही थी तो दो युवक उसका मोबाइल छीन कर भाग निकले। पीड़िता के पिता आलोक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और आरोपितों की खोजबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: महिला फाइनेंस कर्मी का उचक्कों ने छीना मोबाइल शनिवार को उप निरीक्षक गोविन्द सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान जरिए मुखबि...