प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के सरैंया नरायनपुर निवासी मोनू सरोज की तहरीर पर पुलिस ने कतन्नापुर निवासी संदीप पटेल उर्फ भाऊ के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि 29 जुलाई शाम छह बजे करीब वह चरनगंज (लोहंगपुर) स्थित कम्पोजिट शराब के ठेके पर पानी लेने गया था। वहां पहले से मौजूद आरोपी कहासुनी करते हुए गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। इसके साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...