प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतमन का पुरवा गांव निवासी राकेश कुमार शुक्ल ने न्यायालय में वाद दायर किया। अपनी भूमिधरी जमीन पर सफेदा का पेड़ लगाया था। 24 दिसम्बर 2025 को गांव के कुछ लोग पहुंचे और उसके सफेदा के पेड़ को काटने लगे, उसके मना करने पर आरोपियों ने कहा कि 50 हजार रुपये दो सफेदा ले जाओ। विरोध करने पर आरोपी उसे लाठी से मारने पीटने लगे। इसके बाद सफेदा के पेड़ ट्रैक्टर पर लदवा कर उठा ले गए। नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उसका ही चालान कर दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शारदा प्रसाद, शिव सेवक, रवि सेवक, आशीष सिददी तिवारी, प्रियांशू, दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...