Pratapgarh Kunda News: युवक पर जानलेवा हमले में तीन पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के मौली गांव निवासी विशाल के 50 वर्षीय बेटे उमेश कुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 17 जुलाई की सुबह 10 बजे वह मौली चौराहे के पास बरगद पेड़ के नीचे बैठा था। तभी रंजिशन गांव के कुछ लोग पहुंचे और गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बची। आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित उमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आशीष कुमार, पप्पू, लवकुश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.