प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय थाना क्षेत्र के रैसपुर कोड़राजीत गांव निवासी अमित कुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 23 जुलाई को करीब एक बजे उसका भाई कमल कुमार और लवकुश हीरागंज बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह लोग धनवासा के पास पहुंचे। गांव के ही कुछ युवकों ने उनको रोका और गालियां देते हुए विवाद करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया। लवकुश को मारपीट कर गड्ढे में फेंक दिया। किसी तरह लवकुश गड्ढे से निकल कर शोर मचाया तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। सीएचसी में घायलों का इलाज कराया। पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर पर शिवा सरोज, मीत सरोज, नरेन्द्र सरोज को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...