Pratapgarh Kunda News: युवक को पीटने पर तीन के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के जमेठी गांव निवासी 47 वर्षीय प्रियव्रत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके भाई पवन सिंह की पूर्व में हत्या हो चुकी है। वह परिवार के जीवकोपार्जन को घर से दूर रहकर नौकरी करता है। वह एक सप्ताह पहले घर आया तो 30 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे कार से अपने और भाई के बच्चों के साथ बाबूगंज बाजार जा रहा था। जैसे ही रेरुआ बाग के पास पहुंचा, गांव के अमरीश मौर्य दो अन्य लोगों के साथ सड़क पर खड़ा था। जब उसने सड़क से हटने को कहा तो वह गालियां देने लगा। कार से उतरते ही रॉड से हाथ पर हमला कर दिया, जिससे उसकी उंगलियां फैक्चर हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित प्रियव्रत की तहरीर पर पुलिस ने अमरीश मौर्य को नामजद करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.