प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कंधई का पुरवा मोहद्दीनगर गांव निवासी रोहित हरिजन पुत्र विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। 16 अगस्त को सुबह 7:30 बजे गांव के कुछ लोग गालियां देते हुए लाठी से पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित रोहित की तहरीर पर पुलिस ने मिथुन, गणेश, महेश, सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...