प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 12 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नवाबगंज थानाक्षेत्र के कंधई का पुरवा परियावां गांव निवासी सुजल कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि सात सितम्बर की शाम करीब सवा चार बजे वह अपने खेत की फसल देखने गया था। किसी बात को लेकर वहां मौजूद कमलेश सरोज से विवाद हो गया। आरोप है कि रफीक अहमद के उकसाने पर कमलेश ने उसपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित सुजल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश सरोज और रफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...