प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- Pratapgarh Kunda News: महेशगंज थाना क्षेत्र के अंधा का पुरवा फतूहाबाद गांव निवासी बराती लाल का बेटा पुत्ता पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। एक अक्तूबर की सुबह पड़ोस के प्रदीप पटेल टुल्लू पंप चलाकर रास्ते में पानी भर रहे थे। उसने मना किया तो गाली देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पुत्ता पटेल की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप पटेल, पारसलाल, सीमा देवी पत्नी पारस लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...