Pratapgarh Kunda News: युवक को अगवा करने का आरोप, अज्ञात पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, हिन्दुस्तान संवाद। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चेरगढ़ गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 27 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उसका 24 वर्षीय भाई बृजेन्द्र सिंह खेत देखने को कहकर निकला। उसके नहीं लौटने पर करीब 10:20 बजे उसको फोन किया तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त शिवेन्द्र के साथ है। वह रात में नहीं लौटा तो फिर उसको फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। सुबह जब उसकी खोजबीन को निकले, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा तो पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदुगी दर्ज कराई। उसके भाई का फोन 28 अक्तूबर की रात करीब दस बजे प्रतापपुर पिपरी मार्ग पर झाड़ में मिला। पीड़ित ने आशंका जताई की उसके भाई को अगवा कर लिया गया है। पीड़ित वीरेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.