प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: डेरवा, हिन्दुस्तान हिन्दुस्तान संवाद। जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा चंदन का पुरवा गांव में सोमवार रात राजू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके शव का एसडीएम, सीओ के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। आक्रोश की आशंका में पूरे गांव में भारी फोर्स मौजूद रही। आरोपियों के घर पीएसी तैनात रही। देर रात जेठवारा पुलिस और स्वॉट से मुठभेड़ में मुख्य हत्यारोपी पर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि साथ मौजूद उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खटवारा चंदन का पुरवा गांव निवासी राजू सिंह को सोमवार रात ढाबे से बाइक से घर आते समय गांव के बाहर गोलियों से भून दिया गया था। मामले में राजू के भाई अनिल सिंह ने गांव के ही सगे भाई पिंटू वर्मा, जीतू वर्मा, चचेरे भाई अरुण वर्मा और तेज बहादुर वर्मा ...