Pratapgarh Kunda News: युवक की संदिग्ध दशा में गई जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। कस्बे के शीतलमऊ वार्ड निवासी 45 वर्षीय प्रवीण सिंह उर्फ पिंटू की मंगलवार शाम संदिग्ध दशा में मौत हो गई। युवक का शव घर के बरामदे में चारपाई पर मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि युवक नशा करता था। बीमार भी चल रहा था। जिससे उसकी मौत की बात सामने आई है। मामले में परिजनों की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.