प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौंसा गांव निवासी गुड़िया सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। 23 जुलाई की सुबह करीब 9.30 बजे उसके पति हरिकेश सिंह कुंडा जाने को घर के सामने वाहन का इंतजार करने को सड़क किनारे खड़े थे। तभी मनोहरा शहाबपुर गांव निवासी विजय पाण्डेय तेजी से बाइक चलाते हुए उसके पति को टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल हरिकेश सिंह को सीएचसी ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक विजय पाण्डेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...