Pratapgarh Kunda News: युवक की मौत पर ट्रैक्टर, बाइक चालक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा कोतवाली के शेखपुर आशिक गांव निवासी मो.शब्बीर ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका 26 वर्षीय बेटा मो. जाकिर फारुकी, 30 वर्षीय बेटा मो. शाकिर फारुकी 12 जुलाई की शाम करीब 4.30 बजे बाइक से बाबूगंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे। हाईवे पर बाबूगंज रेलवे क्रांसिग के पहले सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उसके बेटे सड़क पर जा गिरे, इसी बीच अचानक आए ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मो. जाकिर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मो. साकिर फारुकी का इलाज प्रयागराज के निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पिता मो. शब्बीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.