प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के बिबियापुर गांव निवासी अतुल सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह के बैंक खाते से 12 हजार रुपये साइबर ठगी कर ली गई। बताया गया कि अतुल अपना मोबाइल लेकर कुछ लोगों के साथ बैठे थे। इसी दौरान अचानक उनके मोबाइल पर अपडेट का वेरीफिकेशन आया। उन्होंने कुछ किया भी नहीं, लेकिन उनका मोबाइल हैंग हो गया। उनके खाते में उस समय 12 हजार रुपये थे तो वह ऑनलाइन दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। जैसे ही उनके पास मोबाइल का मैसेज आया। वह बैंक पहुंचे। इसकी जानकारी दी। बाद में खाता बंद कराने के बाद उन्होंने साइबर ठगी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मोबाइल चोरी हुआ तो साइबर ठगों ने खोल दिया बैंक खाता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...