प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। विद्युत उपकेंद्र संडवा चंद्रिका और अंतू से जुड़े करीब 200 गांवों में करीब 18 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। शुक्रवार रात 10 बजे 33 हजार लाइन में आई खराबी से दोनों उपकेंद्र में सप्लाई नहीं पहुंच पा रही थी। दोनों उपकेंद्र से जुड़े 200 गांव में सप्लाई ठप हो गई। काफी मशक्कत के बाद शनिवार शाम करीब 4 बजे विद्युत सप्लाई बहाल हुई। अंतू उपकेंद्र के अवर अभियंता गोविंद विश्वकर्मा ने बताया कि 33 हजार लाइन में ब्रेकडाउन होने से सप्लाई बंद थी। बारिश के चलते कार्य में व्यवधान आ रहा था। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: घोरावल में नौ घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, पेयजल संकट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...