Pratapgarh Kunda News: मेडिकल स्टोर संचालक का हुआ अंतिम संस्कार, जेल भेजा गया हत्यारोपी जीजा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: मदाफरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में मंगलवार दोपहर गोली बरसाकर मारे गए मेडिकल स्टोर संचालक की बुधवार सुबह अंतिम विदाई में इलाका उमड़ पड़ा। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर धोपाप चले गए। उधर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हत्यारोपी रिटायर फौजी मृतक के जीजा को शाम को जेल भेज दिया गया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार स्थित घर में मेडिकल स्टोर चलाने वाले 48 वर्षीय देवेन्द्र यादव की मंगलवार दोपहर गोली मारकर बहनोई रिटायर सेना के जवान कपिलदेव यादव ने हत्याकर दी थी। अमेठी के पीपरपुर खानापुर निवासी निवासी कपिल देव यादव पत्नी प्रियंका को मारपीट रहा था। देवेंद्र बहन की सूचना पर पहुंचा और उसे अपने घर ले आया। इससे नाराज उसके बहनोई कपिलदेव ने पहले फोन पर धमकी दी। दोपहर में बाइक से पहुंचा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.