प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में खेत की मेड़ बांधने के विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जगदीशपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद पुत्र राम शिरोमणि ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे वह अपने धान के खेत पर थे। इसी दौरान गांव के राजकुमार, सूर्य प्रकाश, सरजू प्रसाद और सत्यम यादव लाठी लेकर पहुंचे और खेत में मेड़ बांधने लगे। विरोध करने पर चारों ने गाली-गलौच करते हुए उनकी पिटाई कर दी। जिससे उन्हें चोटें आईं। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...