प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- Pratapgarh Kunda News: आसपुर देसरा बाज़ार के 70 वर्षीय वृद्ध मुंबई से अपने घर के लिए निकले। रास्ते से ही वह लापता हो गए। इधर, परिजन बेचैन हैं। अनहोनी की आशंका से पूरे परिवार के लोग भयभीत हैं। बताया गया कि आसपुर देवसरा निवासी विजय बहादुर यादव मुंबई में परिवार के साथ रहते थे। वह कुछ दिनों पहले मुंबई से घर आने के लिए ट्रेन से निकले थे। लेकिन, घर पर नहीं पहुंचे। इस बात की जानकारी जब मुंबई में रह रहे उनके पुत्र ओम प्रकाश यादव सहित अन्य को लगी तो उन्होंने संभावित स्थान पर खोजबीन शुरू की। लेकिन पता नहीं लगा। अनहोनी की आशंका से परेशान बेटे ओम प्रकाश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर उनकी तलाश की मांग की है। यह भी पढ़ें- मुंबई जा रहा युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...