Pratapgarh Kunda News: मिट्टी डालने को लेकर विवाद में मां-बेटी को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम। कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव निवासी निर्मला सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे उनके घर के सामने गांव के ही कुछ लोग जबरन मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। निर्मला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडा लेकर हमलावर हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची निर्मला की बेटी निशा सरोज, प्रिया सरोज को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी डायल 112 के साथ पीड़िता ने गांव के सात लोगों को नामजद करते हुए कंधई पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष कधंई आदित्य सिंह ने बताया कि मामले जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी दीवानगंज को मौके पर भेजा गया है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.