प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव निवासी प्रदीप पाल का 13 वर्षीय आदर्श गुरुवार शाम करीब 4.40 बजे घर के पास खेल रहा था। तभी उसे किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। बाघराय थाना क्षेत्र के रामगढ़ बनोही गांव निवासी मायापति त्रिपाठी की 56 वर्षीय पत्नी ऊषा त्रिपाठी गुरुवार शाम घर में काम कर रही थी, तभी किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। कोतवाली के बसवाही गांव निवासी जमुना प्रसाद की 24 वर्षीय बेटी सरिता शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे घर में काम कर रही थी तभी उसे किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। थोड़ी देर में परिजन ने सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...