प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 18 -- मां-बेटे की मौत से गांव में हड़कंप Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। रात को कमरे में सो रही महिला दो साल के बेटे संग मृत पाई गई। सूचना पर पहुंचे मायकों वालों ने उसके पति पर हत्या आरोप लगाया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नया पुरवा लालूपट्टी निवासी सुरेश पटेल की 30 वर्षीय पत्नी नीतू शनिवार रात अपने दो साल के बेटे रिशू के साथ कमरे में सो रही थी। रविवार सुबह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसके पास पहुंच गए। देखा तो नीतू और उसके बेटे रिशू की मौत हो चुकी थी। कमरे में छत के चुल्ले से एक बोरी बांधकर लटकाई गई थी। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसके पति सुरेश पटेल पर ही हत्या का आरोप लगाने लगे। जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भी भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर प...