Pratapgarh Kunda News: मारपीट के मामले में पांच लोग नामजद
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के कुसुवापुर गांव निवासी शनि के घर एक जुलाई की शाम करीब सवा पांच बजे अषाढ़ी पूजा की दावत थी। दावत में आए लोग आपस में विवाद और मारपीट करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर दरोगा दूधनाथ पाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे दो दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट गाली गलौच, जानलेवा धमकी दे रहे थे। काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष माने लेकिन इस बीच कई लोग घायल हो गए। एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने पुतन, राजू, शिवा निवासी मोहनगंज सलोन रायबरेली, संतोष कुमार, सौरभ निवासी कुसुवापुर संग्रामगढ़ को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.