प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के झाऊ का पुरवा (तेजगढ़) निवासी सतीश कुमार पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि एक जुलाई की शाम करीब छह बजे पड़ोसी रामआसरे पांडेय, गौरव उर्फ पुष्कर, सौरभ पांडेय, रामभरोस की पत्नी ने दुकान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गाली गलौच करते हुए दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मारपीट में पीड़ित जख्मी हो गया। बीच बचाव में आए भतीजे अमित पांडेय के साथ भी मारपीट की और बाइक क्षतिग्रस्त कर जानलेवा धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...