प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर बड़गौं गांव निवासी विनोद कुमार की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी और राम किशोर की 80 वर्षीय वृद्धा पत्नी फूलकली को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी शौखीलाल की 50 वर्षीय पत्नी धन्नो देवी और उसके 25 वर्षीय बेटे अभिषेक सरोज को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रिश्तेदार के घर आए लखनऊ के सरोजनीनगर अमौसी निवासी राम सिंह के 27 वर्षीय बेटे हिमांशु प्रकाश सिंह को भी कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों का इलाज कराया और नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...