प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर थाना क्षेत्र के बरगदहा करेंटी गांव निवासी प्रभू नाथ पटेल के 26 वर्षीय बेटे सतीश कुमार को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली के शुक्लन का पुरवा गांव निवासी राम दुलारे के 70 वर्षीय बेटे किशोरी लाल, किशोरी लाल की 65 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी, उसकी 18 वर्षीय बेटी मुस्कान देवी को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। डुहिया पहाड़पुर गांव निवासी हीरालाल के 28 वर्षीय पत्नी शिवानी को मुहल्ले के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सुखई का पुरवा गांव निवासी भाईलाल के 25 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार तथा 18 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...