Pratapgarh Kunda News: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पांच घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे गड़रियन गांव में हुई मारपीट में शिवमूरत की 35 वर्षीय पत्नी सुमन देवी, 10 वर्षीय बेटी मानसी, शिव पाल की 30 वर्षीय पत्नी मीनू गंभीर घायल हो गई। मोहद्दीनगर गांव निवासी राम दयाल की 45 वर्षीय पत्नी बसहिन को गांव के ही लोगों ने रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। बहादुर का पुरवा गांव निवासी विनोद के 13 वर्षीय बेटे ईश्वर यादव को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी लाकर इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.