प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के जेल पुलिस चौकी इलाके के एक मोहल्ले की 22 वर्षीय युवती वर्तमान में अपने मायके में रह रही थी। वह छह जुलाई को बाजार से साड़ी का फाल खरीदने की बात कहकर निकली और वापस नहीं लौटी। संभावित स्थानों पर तलाश के बाद कुछ पता न चलने पर उसकी मां ने अज्ञात युवक पर बहका फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...