प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: मानधाता थाने की सीमा पर जेठवारा इलाके में बुधवार रात गल्ला व्यापारी से 93 हजार रुपये लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मऊआइमा से लौट रहे व्यापारी की पिकअप की तलाशी ली तो उसमें रखे रुपये बरामद हो गए। पुलिस ने व्यापारी को थाने ले आकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय नाहर राय निवासी अमित पटेल गल्ला व्यापारी हैं। वह बुधवार रात करीब 10 बजे पिकअप से मऊआइमा से लौट रहे थे। जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार के पास पहुंचने पर पुलिस को फोन कर बताया कि उससे 93 हजार रुपये लूट लिए गए। सूचना मिलते ही एसओ संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। मानधाता पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ के बाद पिकअप की तलाशी ली तो रुपये मिल गए। पुलिस व्यापारी को थाने ले...